फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

बाढ़ का पानी रोके जाने को लेकर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Thu, 10 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गई नदी की बाढ़ का पानी निकालने की मांग को लेकर करीमुद्दीनपुर थाना के दुबिहा मोड़ के पास बलिया रोड ? - फोटो : GHAZIPUR
दुबिहा। मेढ़बंदी कर बाढ़ का पानी रोके जाने को लेकर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कई गांव के लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने दोपहर में चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मार्ग को हो-हल्ला के बीच जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि महेंद गांव के लोगों द्वारा मेढ़बंदी कर मछली मारी जा रही है, इससे हमारे गांव से बाढ़ का पानी नहीं निकल रहा है। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर के करइल क्षेत्र के राजापुर, करीमुद्दीनपुर, भरौली, विश्वंभरपुर, गोड़उर, मसौनी, सियाड़ी, सोनवानी, सरदरपुर, नसीराबाद, ढुड़िहा, देवरिया, लौवाडीह, जोगा, रेड़मार, सियाड़ी सहित करीब दो दर्जन गांव के लोग गुरुवार की दोपहर दुबिहा मोड़ पर पहुंचे और हो-हल्ला करते हुए चिबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जाम करने वालों का आरोप था कि हम लोगों के गांव में मगई नदी के बाढ़ पानी घुसा हुआ है। इसकी वजह से खेती का कार्य प्रभावित होने के साथ ही अन्य तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आरोप लगाया है कि महेंद गांव के लोगों ने मेढ़बंदी कर पानी को रोक दिया है और पानी में मछली मारी जा रही है। मेढ़बंदी की वजह से हमारे खेतों से पानी नहीं निकल पा रहा है, जिससे हम लोग फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद को प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे हम लोगों को आंदोलन का रास्ता अख्यिार करते हुए चक्काजाम को विवश होना पड़ा है। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद राजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुट गए, लेकिन लोग मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। उन्होंने लोगों को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन देकर डेढ़ घंटा बाद ढाई बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हुआ। इस मौके पर कमलेश राय, शिवकुमार राय, सुधीर राय, प्रताप, शिशिर, सीताराम, अंजनी, देेवेंद्र, सत्येंद्र शुक्ला, गोवर्धन यादव, मंगेश्वर राय, छांगुर राय, मृत्युंजय राय, रामनवल राय, गुनगुन राय सहित करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाम में परेशान रहे राहगीर
दुबिहा। महेंद गांव के लोगों द्वारा मेढ़बंदी कर बाढ़ का पानी रोके जाने से नाराज करइल क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव के लोगों के चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मार्ग पर दुबिहा मोड़ पर जाम लगाते ही मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम करने वालों में इस कदर आक्रोश था कि वह किसी को निकलने नहीं दे रहे थे। इससे लोग जबरदस्ती निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे थे। वाहन चालक बार-बार वाहन से उतरकर यह पता लगाते रहे कि कब तक जाम समाप्त होगा। तेज धूप में लोग पसीना बहाते हुए परेशान रहे। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर डेढ़ घंटा बाद आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सास ली। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed