फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

Thu, 10 Oct 2019 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के फकीरपुर स्थित बस्ती के पास बुधवार की रात गाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार गहमर गांव के भैरोराय मुहल्ला निवासी गौरव सिंह (32) पुत्र गुप्तेश्वर सिंह बुधवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। टीबी रोड पर फ़क़ीरपुर स्थित बस्ती के पास सड़क पर खड़ी एक गाय से टकरा गया। इससे वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गौरव की मौत की सूचना मिलते ही पूरे मुहल्ले में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed