फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

रावण दहन के साथ असत्य पर हुई सत्य की विजय

Thu, 10 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। शहर के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विजयदशमी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के लंका मैदान में असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतला को श्रीराम द्वारा आग के हवाले करते ही उपस्थित लोग जय श्रीराम का जयघोष करने लगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान कई जगहों पर मेला भी लगाया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

विजयदशमी के मौके पर शहर के लंका मैदान में मेला का आयोजन किया गया था। मेला देखने के लिए दोपहर बाद से लोगों का घरों से निकलने का क्रम शुरु हो गया। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, वैसे रामलीला मैदान लोगों से भरता गया। आलम यह हो गया कि शाम 6 बजे तक मैदान में तिल रखने की भी जगह नहीं बची। जिधर भी नजर जा रही थी, उधर मेला प्रेमी ही दिखाई दे रहे थे। विशालकाय दशानन का पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना था। जैसे-जैसे रावण दहन का समय नजदीक आता जा रहा था, वैसे-वैसे लोगों का पुतला के पास जाने का होड़ भी बढ़ता जा रहा था। पुतला के काफी दूरी तक किए गए बैरिकेडिंग से पास हजारों लोग जमें रहे। बैरिकेडिंग टूट ना, इसके आशंकावश मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को दूर हटाते रहे। इस दौरान आगे जाने को लेकर लोगों में धक्का-मुक्की भी होती रही। रात आठ बजे से पहले भगवान राम लक्ष्मण के साथ बाजे-गाजे के साथ रावण के पुतला के पास पहुंचे। इसके बाद राम और रावण युद्ध प्रारंभ हुआ। दोनों तरफ से तीर की बौछार शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक चले युद्ध के बाद भगवान राम ने रावण का वध कर देते हैं। वध होते ही आतिशबाजी का क्रम शुरू हो गया। करीब 10 मिनट की जोरदार आतिशबाजी हुई, जिसे देश वहां मौजूद लोग प्रफुल्लित हो गए। इसके बाद भगवान राम के साथ जिलाधिकारी के बाला जी ने रात आठ बजे रावण के विशालकाय पुतला को आग के हवाले किया। आग लगते ही वहां मौजूद श्रद्धालु भगवान श्रीराम का जयघोष करने लगे। इससे वातावरण राममय हो गया। रावण का पुतला पूरा जलने के बाद लोग अपने घरों को रवाना हुए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी, रामलीला कमेटी के कामता प्रसाद, दीनानाथ गुप्ता, महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा सहित रामलीला कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके साथ ही करंडा, जंगीपुर, बिरनो, दुल्लहपुर, मरदह, भांवरकोल, भीमापार, शादियाबाद, बहरियाबाद, मुहम्मदाबाद, सिधागरघाट, दिलदारनगर, जमानिया, कासिमाबाद, खानपुर, सुहवल, सुहवल, रेवतीपुर, सेवराई, मनिहारी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में विजयादशमी के पर्व हर्षोल्लास मनाया गया।
विज्ञापन

का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed