फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक संप्राप्ति का होगा आंकलन

Sun, 06 Oct 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा-पांच एवं छह से आठ तक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कक्षा-छह से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं के शिक्षण संबंधी परिणामों की संप्राप्ति का आंकलन किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों पर आगामी आठ नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं के लर्निंग आउटकम्स की संप्राप्ति के आधार पर विद्यालय, ब्लाक एवं जिले के रिपोर्ट कार्ड का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन परिणामों के आधार पर कक्षा-पांच, छह, सात एवं आठ के प्रत्येक छात्र-छात्रा के प्राप्तांक का प्रतिशत ज्ञात किया जाएगा। एक कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं का औसत प्रतिशत निकाला जाएगा जो उस कक्षा का औसत माना जाएगा। कक्षाओं के औसत के आधार पर विद्यालय का औसत निकाला जाएगा जो श्रेणीकरण के लिए उस विद्यालय का औसत प्रतिशत माना जाएगा। इसी प्रकार विकासखंड के विद्यालयों के औसत के आधार पर विकासखंड तथा विकासखंडों के आधार पर जिले का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2019-20 में कक्षा-पांच के औसत के आधार पर संबंधित प्राथमिक विद्यालय का ग्रेड निर्धारित किया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा-छह, सात एवं आठ के छात्रों के प्राप्तांकों का औसत उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए ग्रेड निर्धारण का कार्य करेगा। विद्यालय का ग्रेड सैद्धांतिक रूप में उक्त विद्यालय के सभी अध्यापकों के ग्रेड को प्रदर्शित करेगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बीटीसी प्रशिक्षुओं की ओर से किया जाएगा। मूल्यांकन का कार्य खंड शिक्षाधिकारी की देखरेख में परीक्षा समाप्ति के एक दिन बाद बीटीसी प्रशिक्षुओं की तरफ से किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव की ओर से निर्देश दिया गया है कि मूल्यांकन का कार्य अधिकतम दस दिन के अंतर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए खंड शिक्षाधिकारी की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। पर्यवेक्षक उसी विकासखंड के किसी अन्य विद्यालय के शिक्षक-प्रधानाध्यापक हो सकते हैं। श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed