{"_id":"5d98e0738ebc3e015b67af20","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns487625234","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढों में ईंट-पत्थर भर शासन को दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढों में ईंट-पत्थर भर शासन को दिखाया आईना
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजसेवी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के साथ लोगों ने शनिवार को श्रमदान करते हुए कई स्थानों पर सड़कों पर मौजूद गड्ढों में ईंट-मिट्टी भरकर शासन को आइना दिखाया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द से जल्द नगर क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो वह लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन के साथ ही चक्काजाम करने को विवश होंगे।
समाजसेवी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी के साथ लोगों ने श्रमदान कर फुल्लनपुर रेलवे क्रांसिंग, लंका, लंका चुंगी सहित अन्य मार्गों पर मौजूद खतरनाक गड्ढों में ईंट-मिट्टी भरकर उसे समतल किया। इस अवसर पर समाजसेवी ने कहा कि प्रदेश सरकार को सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया था, लेकिन इस फरमान की स्थानीय पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ठेंगा दिखाते हुए धन उगाही में व्यस्त हैं। नगर के तमाम सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। सिंचाई विभाग से लेकर पीरनगर तक सड़क पिछले ढाई वर्षों से खराब है। हर कदम पर गड्ढा मौजूद है। नवापुरा साई मंदिर, फुल्लनपुर बाईपास, भुतहियाटाड़ चैराहा से लेकर विकास भवन तक के साथ ही शहर की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर मौजूद गड्ढा आवागमन करने वालों को जहां तकलीफ दे रहा है। वहीं आए दिन लोग गड्ढों की वजह से गिरकर घायल हो रहे हैं। एनएच मार्ग पर महाराजगंज से लेकर विशेश्वरगंज तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद है। जिसकी वजह से जहां आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं, वही बड़े चारपहिया वाहन पलटते-पलटते बच रहे हैं।
दशहरा और दुर्गा पूजा में इन सड़कों पर आवागमन का दबाव बना रहेगा। ऐसे में गड्ढों में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि यदि गड्ढों की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो इसके जिम्मेदार आप होेंगे। चेतावनी दिया कि जल्द से जल्द गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वह लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही चक्काजाम करने को विवश होंगे। श्रमदान करने वालों में अधिवक्ता बृजेश राय, व्यवसायी ओपी यादव, युवा नेता राहुल सिंह, प्रदीप, अनिल कुमार, अंजनी सिंह, किशन बिंद, इंदीवर वर्मा, मनीष पांडेय आदि शामिल थे।