{"_id":"5d79297a8ebc3e93d228f88a","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns483090133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा ऐप को लेकर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा ऐप को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रेरणा ऐप को लेकर शिक्षकों की त्योरी चढ़ी हुई है। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को इसे वापस लेना होगा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सदर बीआरसी पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह यादव, शिवमूरत कुशवाहा, अशोक कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, कृष्णकुमार सिंह, रामप्रताप यादव, शारदा सिंह, कुसुमलता, प्रियंका, श्रवण, नीरज सिंह, सुरेश, कामाख्या, उर्मिला, रश्मि, पूजा, गामा, यासीन उपस्थित थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना सभा में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि ऐप लागू होने से शिक्षकों के निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है। सरकार की ओर से जारी तुगलकी फरमान को वापस लिया जाए। इस अवसर पर अनिल कुमार बद्रीनाथ चौबे विजेन्द्र यादव रेनू सिंह मिथिलेश सिंह अम्बरीष सिंह भूपेन्द्र सिंह मंगलदेव सिंह समरजीत सिंह विवेक कुमार उपस्थित थे। संचालन शशिशेखर उपाध्याय ने किया। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित धरना सभा में ब्लॉक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि जिस तरह से सेल्फी की व्यवस्था सरकार द्वारा मांगी जा रही है वह न केवल अमानवीय है बल्कि हमारी निजता का भी हनन है। सभा में कृष्णकुमार सिंह, इंद्रासन सिंह यादव, प्रवीण शुक्ला, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेम उपाध्याय, शिवदास यादव, अंजनी मिश्रा आदि उपस्थित थे। संचालन विजेंद्र सिंह एवं प्रवीण शुक्ल ने किया। बिरनो संवाददाता के अनुसार बीआरसी परिसर में हुई सभा में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महातिम सिंह यादव ने कहा कि सरकार प्रेरणा एप लागू कर शिक्षकों पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है। इस अवसर पर पवन सिंह, आदि उपस्थित थे। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि चाहे अंजाम कुछ भी हो हम गांधीवादी तरीके से ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर वेदप्रकाश पांडेय, महेंद्रनाथ यादव, जगदीश, राजेश भारती, राजीव सिंह, जगदीश नारायण चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।