फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Lekhpal arrested red handed taking bribe for measurement of farm, team from Varanasi took action

गाजीपुर : खेत की पैमाइश के लिए रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, वाराणसी से आई टीम ने की कार्रवाई

Fri, 10 Sep 2021 06:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 06:52 PM IST
सार

शिकायतकर्ता की ओर से लेखपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी लेखपाल का चालान कर दिया।

विज्ञापन
Ghazipur: Lekhpal arrested red handed taking bribe for measurement of farm, team from Varanasi took action
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सात सदस्यीय टीम ने खेत की पैमाइश रिपोर्ट देने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को गाजीपुर के औड़िहार बाजार से शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता की तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसका चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी शिकायतकर्ता मूलचंद यादव ने कुछ दिन पूर्व वाराणसी के भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पत्र लिखकर शिकायत की कि गौरी गांव के लेखपाल प्रमोद कुमार खेत की पैमाइश रिपोर्ट के नाम पर पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे लेखपाल पैसे लेने के लिए औड़िहार बाजार पहुंचा। जहां शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे रुपये लेखपाल दे दिए। इसी दौरान वाराणसी से भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सात सदस्यीय टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद कोतवाली ले आए।
विज्ञापन


इधर शिकायतकर्ता की ओर से लेखपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी लेखपाल का चालान कर दिया। एंटी करप्शन टीम प्रभारी संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारक टीम ने विधिक कार्रवाई करने के बाद लेखपाल को हिरासत में दिया है। जिसे भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed