फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Inspector lost his life in a road accident in Jaunpur

Ghazipur News: गाजीपुर के दरोगा की जौनपुर में सड़क दुर्घटना में गई जान

Sun, 09 Feb 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur Inspector lost his life in a road accident in Jaunpur
शादियाबाद थानाक्षेत्र के परसोतिया उर्फ खुटहन गांव निवासी पुलिस उपनिरीक्षक की शनिवार की सुबह जौनपुर के सिकरारा थानाक्षेत्र के टेकारी गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

वह रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार को घर छोड़कर वापस ड्यूटी के लिए प्रतापगढ़ जा रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परसोतिया उर्फ खुटहन गांव निवासी शेषनाथ यादव (46) प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद पत्नी और बच्चों को घर छोड़कर सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे। अभी वह जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र के पूर्वा गांव के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। उपनिरीक्षक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मच गई। शेषनाथ यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed