फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: In 15238 flood victims, only half got relief material, crop compensation survey is being done

गाजीपुरः बाढ़ पीड़ित 15238 में आधे को ही मिल पाई राहत सामग्री, फसल क्षतिपूर्ति का हो रहा सर्वे

Wed, 18 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: In 15238 flood victims, only half got relief material, crop compensation survey is being done
गाजीपुर। जिले के 15238 बाढ़ पीड़ितों की तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए प्रशासन ने राहत सामग्री का वितरण शुरू कराया है, लेकिन अभी तक आधे लोगों को ही राहत सामग्री मिल पाई है। 7384 परिवारों को अभी भी प्रशासन के राहत सामग्री का इंतजार है। सुस्त वितरण के पीछे तहसीलों पर राहत सामग्री की कम आपूर्ति होना बताया जा रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को क्षतिपूर्ति का इंतजार है। प्रशासन की ओर से इस बाबत सर्वे शुरू करा दिया गया है। दो दिनों से कृषि विभाग, बीमा कंपनी और लेखपाल ने सर्वे का काम शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 32 गांवों के करीब डेढ़ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन ने इसमें से कुल 15238 परिवारों के लिए राहत सामग्री की मांग की। जिला मुख्यालय की तरफ से तहसीलों को अभी तक सिर्फ 7854 राहत पैकेट ही उपलब्ध कराया जा सका है। इसमें जमानिया में करीब 800 पैकेट और सेवराई में 5039 पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण हुआ है। जबकि पूरे जिले में कुल 7384 परिवार अभी भी राहत सामग्री पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह का कहना है कि बाढ़ प्रभावित पांचों तहसीलों में न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग, बीमा कंपनी और लेखपाल सर्वे करा रहे हैं। दो दिन पहले सर्वे शुरू किया गया है। तहसील स्तर से सूची आने के बाद 15 दिनों में पीड़ितों को क्षतिपूर्ति प्रदान कर दिया जाएगा। उनका कहना था कि बाढ़ में 33 फीसदी से अधिक फसल नुकसान होने पर राजस्व विभाग क्षतिपूर्ति का भुगतान करेगा। 50 फीसदी से अधिक नुकसान होेने पर बीमा कंपनी की ओर से क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। साथ ही कंपनी तत्काल सहायता राशि के रूप में कुल बीमा राशि का 25 फीसद मुहैया कराएगी। बताया कि जिले में कुल 21 हजार किसानों ने फसल का बीमा कराया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इसमें से कितने किसान बाढ़ प्रभावित हैं। उसी आधार पर उनको क्षतिपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे के निशान से सवा तीन मीटर नीचे बह रहीं गंगा
जिले में गंगा नदी का जलस्तर चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। बुधवार को दोपहर बाद दो बजे तक गंगा का जलस्तर 61.240 मीटर रिकार्ड किया गया। जो खतरे के निशान से करीब सवा तीन मीटर नीचे बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed