फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Crime news Weather in up ccouple dies due to wall collapse screams and cries ensued

UP: गाजीपुर में आंधी-बारिश का कहर, दीवार गिरने से दंपती की माैत, मची चीख-पुकार; दर्जनभर गिरे पेड़

Mon, 05 May 2025 10:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 May 2025 10:18 AM IST
सार

यूपी के कई जिलों में एकाएक माैसम बदलने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वहीं गाजीपुर में दो लोगों की माैत हो गई। आंधी से दर्जनभर पेड़ भी गिर गए। रास्ता जाम होने की सूचना पर सरकारी कर्मियों ने टहनियों को हटाकर रास्ता चालू करवाया।

विज्ञापन
Ghazipur Crime news Weather in up ccouple dies due to wall collapse screams and cries ensued
गाजीपुर में आंधी-बारिश ने बरपाया कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। रामपुर माझा क्षेत्र के खानकाह कला गांव में कच्ची दीवार गिरने से महिला प्रेमा देवी (42) की माैत हो गई, जबकि उसका पति बहादुर राम (45) घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दाैरान देर रात उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बहादुर राम मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। उसके दो बेटे सुजीत (21) और सत्यप्रकाश (19) हैं।

बदले मौसम में कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। आंधी का असर पूरे जिले में रहा। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। तापमान गिरने से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन तीन बजे के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम में आने वाले बदलाव को लेकर एक दिन पूर्व ही आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी की थी। 
विज्ञापन


जिले के सैदपुर, सेवराई, नंदगंज और जमानिया में आंधी के साथ बारिश हुई। सैदपुर नगर समेत हसनपुर, शरीफपुर, गैवीपुर आदि स्थानों पर पांच मिनट तक ओले गिरे। आंधी से 10 से 11 पेड़ गिर गए। कई टीन शेड और छप्पर उड़ गए। दोपहर दो बजे के पहले तक तेज धूप थी। दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

कुछ ही देर में धूल भरी तेज हवा चलने लगी। इसके बाद 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। एक दिन पूर्व ही आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए जिले को येलो जोन में डाला था। एडवाइजरी पांच मई तक के लिए जारी की गई है। जिले का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पीजी कॉलेज मौसम वेधशाला के मदन गोपाल दत्ता ने बताया कि 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। नंदगंज बाजार के संकट मोचन गली में एक कच्चे मकान में लगा सीमेंट का करकट टूटकर गिर गया। औड़िहार में 11000 वोल्ट के तार से ताड़ के पेड़ में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed