फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Big Accident Many people died and many injured after uncontrolled tractor entered house

Ghazipur Accident: गाजीपुर में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रैक्टर मकान में घुसा, चाचा-भतीजे की मौत; कई घायल

Tue, 19 Aug 2025 06:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Aug 2025 06:33 PM IST
सार

Ghazipur Road Accident News Today : गाजीपुर जिले में मंगलवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रैक्टर मकान में घुस गया। हादसे में छह लोग चपेट में आए। जिसमें दो की मौत की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Ghazipur Big Accident Many people died and many injured after uncontrolled tractor entered house
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खानपुर थाना क्षेत्र के डगरा मोड़ के पास मंगलवार की शाम पांच बजे शराब के नशे में धुत चालक ट्रैक्टर- ट्राली लेकर एक घर के बरामदे में घुस गया। हादसे में चाचा- भतीजा की मौत हो गई। दोनों सुबह ही मुंबई से घर आए थे। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही सिधौना-आजमगढ़ मार्ग जाम कर मुआवाजे की मांग करने लगे। सैदपुर एसडीएम के आश्वासन पर तीन घंटे बाद रात आठ बजे जाम समाप्त हो गया। अमेदा ग्राम सभा के डगरा निवासी केवल प्रजापति ने बताया कि रामजीत प्रजापति की पत्नी गुड़िया प्रजापति का निधन पांच दिन पूर्व हो गया था।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मुंबई से हरिशचंद्र प्रजापति (50), राहुल, रोहित और सोनू आए थे। शाम पांच बजे घर के बरामदे के टीन शेड में हरिशचंद्र प्रजापति (50), गोपी प्रजापति (22), सोनू प्रजापति (28), राहुल (30), रोहित ( 27) और हरिशंकर (35) बैठकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नशे धुत चालक आया और बरामदे में घुसा दिया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाया। जहां हरिशचंद्र प्रजापति और उनके भतीजे गोपी प्रजापति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के साथ पीटकर घर में बंद कर दिया गया। उसे छुड़कार हिरासत में ले लिया गया है। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम सिधौना-आजगमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। समझाने- बुझाने के बाद भी मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर अड़े रहे।


जानकारी होने पर पहुंचे सैदपुर एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सबनवाड ने परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें; Pawan Singh: वाराणसी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ दर्ज होगा केस, कोर्ट ने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed