फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur administration has not given permission for akhilesh yadav Vijay Rath Yatra in ghazpur

गाजीपुर: अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा को जिला प्रशासन से नहीं दी अनुमति, पीएम के कार्यक्रम का दिया हवाला

Sun, 14 Nov 2021 08:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Nov 2021 08:17 PM IST
सार

गाजीपुर के हैदरिया से आजमगढ़ तक 16 नवंबर को आयोजित अखिले यादव की
रथ यात्रा एवं पखनपुरा में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों जायजा लिया। 

विज्ञापन
Ghazipur administration has not given permission for akhilesh yadav Vijay Rath Yatra in ghazpur
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गाजीपुर जिले में होने वाली विजय रथयात्रा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जिलाधिकारी ने उस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला दिया है। दरअसल, अखिलेश यादव का 16 नवंबर को गाजीपुर से विजय रथयात्रा निकालते हुए आजमगढ़ जाने का कार्यक्रम निर्धारित हैा। लेकिन इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसे देखते हुए गाजीपुर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विजय रथयात्रा को अनुमति न देकर उसे रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


इधर, गाजीपुर के भांवरकोल स्थित हैदरिया से आजमगढ़ तक 16 नवंबर को आयोजित रथयात्रा एवं पखनपुरा में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों जायजा लिया।  इस दौरान सपा नेता संतोष यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिलने के अफवाह में न पड़े। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन निश्चित है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार रथयात्रा को मिल रहे जन समर्थन से घबरा चुकी है। यही कारण है कि जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से पखनपुरा पहुंचेंगे और रथयात्रा हैदरिया से आजमगढ़ के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे सपा कार्यकर्ता

कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम पहुंचने के लिए पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। अब भाजपा की प्रदेश से विदाई का समय आ चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनता के मिल समर्थन से भाजपा की सरकार बौखला चुकी है। इस मौके पर सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विजय रथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर हुई बैठक

अखिलेश यादव के 16 नवंबर को जनपद के पखनपुरा में विजय रथ के साथ प्रस्तावित आगमन को लेकर दिलदारनगर स्थित हाजी मकबूल खान के घर पर  सपा कार्यकर्ताओं एवं पदधिकारियों की तैयारी समिति की बैठक रविवार को हुई।  

इस मौके पर पूर्व कैबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करें। दावा किया कि यूपी में सपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि मिशन 2022 को लेकर कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर पार्टी की नीतियों से आमजन को अवगत कराएं। भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग त्रस्त है। इस सरकार से जनता ऊब चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed