फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Accident: uncontrolled bike collided with a tree, one youth died on the spot, another seriously injur

Ghazipur Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Wed, 05 Apr 2023 11:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 11:56 AM IST
सार

भोपतिपुर गांव निवासी दिनेश लाल यादव और अशोक यादव बाइक से  रात में घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार कमालपुर अंबेडकर मूर्ति के सामने पहुंचे। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिनेश लाल यादव की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Ghazipur Accident: uncontrolled bike collided with a tree, one youth died on the spot, another seriously injur
पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव के सामने  मंगलवार की देर रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Coronavirus News: वाराणसी में दस नए कोरोना केस मिलने से हड़कंप, अब 24 सक्रिय मामले, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

भोपतिपुर गांव निवासी दिनेश लाल यादव (23) और अशोक यादव(25) बाइक से  रात में घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार कमालपुर अंबेडकर मूर्ति के सामने पहुंचे। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिनेश लाल यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि अशोक यादव गंभीर तरह घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा घायल और मृतक युवक को लेकर कासिमाबाद अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दिनेश लाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक यादव की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed