फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghat station will be operated by 2023

निर्माणाधीन घाट स्टेशन 2023 तक हो जाएगा संचालित

Sat, 30 Jan 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ghat station will be operated by 2023
सुहवल। ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड के विस्तारीकरण के लिए गाजीपुर घाट स्थित अकरमपुर गांव के पास करीब 25 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के काउंटर फोर्टवाल का काम पूरा हो गया है। इसके स्लैब का काम धीमा है। वहीं प्लेटफार्म में मिट्टी फिलिंग का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2023 के मार्च माह में निर्माणाधीन घाट स्टेशन पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

घाट स्थित बन रहे नए रेलवे स्टेशन के लिए अकरमपुर गांव के 218 किसानों की 3.91 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है जिन्हें कुल 43 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में देने थे। रेलवे ने अब तक 180 किसानों को 39 करोड़ 30 लाख मुआवजा दिया है। शेष 38 किसानों को उनकी 3211 हेक्टेयर भूमि का तीन करोड़ 70 लाख मुआवजा देना शेष रह गया है, जिसकी प्रक्रिया भी जारी है। निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म 600 मीटर लंबा जबकि 11 मीटर चौड़ा बनना है। जहां पांच नए ट्रैक लगाए जाएंगे। इसके बनकर तैयार हो जाने से क्षेत्रीय व स्थानीय लोगों को ही नहीं अगल बगल के जनपदों के यात्रियों, व्यापारियों और किसानों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

0
फुट ओवरब्रिज के साथ बनेंगे आवास
सुहवल। घाट स्टेशन पर कार्यालय, प्रतीक्षालय, पेयजल, फुट-ओवरब्रिज, सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों के लिए आवास बनेंगे। हालांकि निर्माण की गति धीमी है। ऐसे स्टेशन का कार्य समय से पूरा होने में संशय बना हुआ है। वैसे संबंधित अधिकारी पहले फेज के तहत विभिन्न जगहों पर परियोजना के तहत चल रहे सोनवल में नए रेलवे स्टेशन, गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज सहित ट्रैकिंग व उसके लिए मिट्टी के बेड ब्लैंकेटिंग, ब्लाटिंग का काम भी जोरों पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
घाट के पास अकरमपुर में बन रहे नए रेलवे स्टेशन का काम जोरों पर है। पहले चरण की पूरी परियोजना और घाट स्थित निर्माणाधीन स्टेशन को 2023 में हर हाल में चालू कर दिया जाएगा। - सत्यम कुमार, आरवीएनएल के परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed