फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Get vaccinated soon, teachers-employees of Basic Education Department

जल्द टीकाकरण कराएं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-कर्मचारी

Sun, 18 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Get vaccinated soon, teachers-employees of Basic Education Department
कोरोना पर प्रभावी अंकुश के लिए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के शेष अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जल्द टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद बीएसए ने भी सभी शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों से कहा है कि वे जल्द टीका लगवा लें। कोरोना की दूसरी लहर ने अप्रैल एवं मई माह में जिले में जमकर कहर बरपाया था। इस दौरान जहां रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला बना हुआ था। वहीं दर्जनों की संख्या में लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच के साथ ही टीकाकरण कार्य में तेजी लाई गई। 45 वर्ष से अधिक के लोगों के साथ ही अठारह वर्ष से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाने का कार्य शुरू हो गया। शासन के निर्देश के क्रम में विभिन्न विभागों की ओर से अपने कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य महकमे को उपलब्ध कराने के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने 26 सौ शिक्षामित्र, 450 अनुदेशक तथा 8950 अध्यापकों सहित बारह हजार कर्मचारियों की सूची भेजी। बताया गया है कि अब तक साढ़े तीन हजार का टीकाकरण हो चुका है जबकि शेष का अभी तक टीकाकरण नहीं किया जा सका है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बीते दिनों आयोजित समाधान दिवस में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को शेष शिक्षकों और कर्मचारियों का जल्द टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सदर महेंद्र यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर टीकाकरण से शेष रह गए कर्मियों को बहुत जल्द ही वैक्सीनेशन काने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed