फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Get the amount of Prime Minister Kisan Samman Nidhi from the postman sitting at home

घर बैठे डाकिया से पाएं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि

Fri, 03 Jun 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Get the amount of Prime Minister Kisan Samman Nidhi from the postman sitting at home
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य डीबीटी योजनाओं के तहत बैंक खातों में प्राप्त राशि की निकासी के लिए अब बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से घर बैठे लोगों को अपने बैंक खातों से यह राशि निकालने की सुविधा दे रहा है। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के जरिए बैंक खातों से भुगतान की सुविधा घर बैठे डाकिया से प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने सभी मंडलाधीक्षकों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शाखा प्रबंधकों को चार जून से महाभियान चलाने का निर्देश दिया है जो 13 जून तक अनवरत जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान आपका बैंक, आपके द्वार की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंक खातों से धन निकासी की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त का भुगतान विशेष प्राथमिकता रहेगी। इसके तहत रसोई से लेकर दुकान एवं खेत-खलिहान तक, गलियों से लेकर नदियों में नाव तक धन निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डाकियों के पास उपलब्ध माइक्रो एटीएम से प्रतिदिन एक व्यक्ति द्वारा आधार लिंक्ड अपने बैंक खाते से दस हजार रुपये तक की रकम निकाली जा सकती है।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, डाकिया और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा घर-घर जाकर लोगों के आधार लिंक्ड बैंक खाते से पैसा निकालने की सुविधा दे रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भेजी गई डीबीटी रकम घर बैठे लोग अब अपने इलाके के डाकिया के माध्यम से निकाल पा रहे हैं। इसके लिए किसी बैंक या एटीएम पर जाने की जरूरत नहीं है। अधीक्षक डाकघर गाजीपुर दिनेश साह ने बताया कि गाजीपुर में अभी तक लगभग 3.60 लाख लोगों ने घर बैठे विभिन्न बैंकों के अपने खातों से 1.15 अरब रुपये की राशि डाक विभाग के माध्यम से निकाली है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 16 हजार लोगों ने 6.25 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed