{"_id":"5d9e17b48ebc3e01802eb13e","slug":"gazipur-news-ghazipur-news-vns488113087","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के ढकवा चौराहा के पास बुधवार को दोपहर एक लग्जरी वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए उसे कुछ दूरी तक घसीटती हुई चली गई। इस दुर्घटना में घायल जहां बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मालूम हो कि रामपुर ढकवा निवासी मंगला प्रसाद प्रजापति की पत्नी शकुंतला देवी (45) अपने भतीजा रावल निवासी रविंद्र (30) के साथ बाइक से रामपुर बाजार जा रही थी। इसी दौरान शादीभागी-बाबतपुर मार्ग पर ढकवा चौराहा के पास दिन में करीब डेढ़ बजे नियार घाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार लग्जरी वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक का हैंडिल वाहन में फंस गया, जिससे करीब सौ मीटर तक बाइक घसिटती हुई चली गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर लाई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने शकुंतला को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर मे भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया था वहां उसकी मौत हो गयीं। पीड़ित की तरफ तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरु की जाएगी।