{"_id":"6581d7e93a55084282039ce9","slug":"gave-information-about-traffic-rules-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-8044-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश शर्मा शास्त्री ने सड़क दुर्घटनाओं के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। सड़क के किनारे लगे चिन्हों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
डॉ. धर्मेंद्र यादव ने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए शपथ भी दिलाई। इस शपथ का व्यावहारिक रूप से अनुपालन करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र उपस्थित थे।