{"_id":"59fca83d4f1c1b76678b9056","slug":"gatka-party-feuds-have-enchanted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतका पार्टी के करतबों ने किया मुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतका पार्टी के करतबों ने किया मुग्ध
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को गुरुद्वारा परिसर से गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव एवं शोभा यात्रा शबद कीर्तन के साथ नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान गतका पार्टी ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।
सिख समुदाय के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव की जयंती मनाने के क्रम में शुक्रवार की दोपहर में गुरुद्वारे से सिख समुदाय के महिला एवं पुरुषों ने सबद कीर्तन के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। ढोल, मजीरे एवं बाजे के साथ सतश्री अकाल, जो बोले सोनिहाल बोलते हुए युवा, महिला, पुरुष तथा बच्चे बड़ी तन्मयता से चल रहे थे।
भ्रमण के दौरान नगर में बीच-बीच में रुककर मिर्जापुर के खालसा एवं बिजनौर से बाबा दीप सिंह की आई गतका पार्टी ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। हवा में गेंद उछालना, लाठी एवं तलवार भांजना तथा मुंह से आग उगलने का करतब आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
जुलूस पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद गुरुद्वारा में लौट आया। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष परलोक ने सिंह ने बताया कि गुरुनानक जयंती के मद्देनजर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से 22 अक्तूबर की सुबह से सिख बंधुओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर ढोल-मंजीरा के साथ शबद-कीर्तन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
48 घंटे का गुरुग्रंथ का अखंड पाठ भी गुरुद्वारे में बैठाया गया था जिसकी पूर्णाहुति 4 नवंबर को होगी। उसी दिन अरदास, निशान साहेब की सेवा एवं दीवान सजेगी और अंत में रात में गरुद्वारे में लंगर का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर अध्यक्ष परलोक सिंह, राजेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, बलबीर सिंह, कमलजीत सिंह, परमजीत सिंह, मंजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, हरजीत सिंह, डा. दलजीत, जसवीर सिंह, मनमोहन सिंह, हरमीत, गुरुदीप सिंह, अमरजीत, गगनदीप आदि थे।