फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gas tank explodes, two passersby injured

गैस की टंकी फटी, दो राहगीर घायल

Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gas tank explodes, two passersby injured
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नई सड़क स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के सामने शुक्रवार को बाइक के टूटे साईलेंसर की गैस वेल्डिंग करते समय गैस टंकी धमाके के साथ फट गई। टंकी फटने के कारण आसपास भगदड़ और अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान फटी टंकी सड़क के किनारे से गए विद्युत तार से टकराकर पटरी के उत्तर ओर एक अहाते में जा गिरी, जिसे गंभीर हादसा होने से टल गया। टंकी विस्फोट से दो राहगीरों भी आंशिक रूप से घायल हो गए है।
विज्ञापन

वाराणसी-गाजीपुर पुराने राजमार्ग पर जीवन बीमा निगम कार्यालय के सामने बाइक मरम्मत की दुकान है। इन दुकानों पर इक्के- दुक्के लोग बाइक और अन्य तरह की वेल्डिंग का कार्य करते हैं। शुक्रवार को दोपहर में वेल्डिंग के दौरान टंकी के तेज विस्फोट के चलते लोग सकते में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल के निकट कई बैंकों की शाखाएं और जीवन बीमा निगम का कार्यालय भी हैं। जहां अक्सर भीड़ रहती है।
विज्ञापन

इन शाखाओं में दोपहर का लंच हो गया था। इसी बीच विस्फोट की आवाज सुनकर लोग इधर उधर भागने लगे। फटी टंकी आग की लपटों के साथ उड़कर अहाते में गिरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर आमजनों ने लबे सड़क गैस वेल्डिंग किए जाने को अनुचित बताया है और पुलिस प्रशासन को इस तरह के कार्य पर लगाम लगाने की मांग की है। मालूम हो कि सैदपुर नगर क्षेत्र में इसके पूर्व भी गैस से गुब्बारा भरते वक्त टंकी का विस्फोट हुआ था जिसमें एक बालक की मौत हो गई थी। इससे प्रशासन ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed