फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gangster dead body found a well in ghazipur

Ghazipur News: कुएं में मिली गैंगस्टर की लाश, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था; पुलिस ने जताया ये अंदेशा

Sat, 04 May 2024 03:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 May 2024 03:56 PM IST
सार

Ghazipur News: मृतक का आपराधिक इतिहास है। वह गैंगस्टर, लूट, चोरी आदि मामलों में जेल गया था और कुछ समय पहले ही बाहर आया था।

विज्ञापन
Gangster dead body found a well in ghazipur
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर (रामबन)  निवासी एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी के मुताबिक मृतक गैंगस्टर, लूट, चोरी आदि मामलों में जेल गया था और हाल ही में बाहर आया था।

विज्ञापन


विशाल यादव (23) रात में समय करीब नौ बजे शौच करने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं आया तो परिजन खोजबीन में जुट गए। इसी बीच, सुबह उसका शव घर से दक्षिण लगभग 800 मीटर दूर भीखा साहब के अखाड़े पर स्थित सूखे कुएं में पड़ा मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शव औधे मुंह अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ हैं। सफेद शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए हैं। सिर पर पीछे चोट लगी थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि किसी ने सिर पर वार कर हत्या की है। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed