फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gangster Act case against four including Mukhtar associate Reyaz and arrested in ghazipur

Ghazipur News: रेयाज समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज, मुख्तार का सहयोगी गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 08:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 08:21 AM IST
सार

मुख्तार अंसारी के सहयोगी रेयाज अहमद अंसारी समेत चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही सक्रिय हुई पुलिस ने रविवार की देर रात में रेयाज को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Gangster Act case against four including Mukhtar associate Reyaz and arrested in ghazipur
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन मुख्तार अंसारी के सहयोगी रेयाज अहमद अंसारी एवं उसकी पत्नी निकहत परवीन सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक गैंग डी- 131 का सरगना बताकर रेयाज पर रंगदारी वसूलने, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप है। उधर, एएसपी ग्रामीण अतुल ने बताया कि रविवार की देर रात रेयाज को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कासिमाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कराया। इधर, पुलिस छानबीन में जुट गई। कासिमाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण और अभिलेखों को देखने पर पता चला कि बहादुरगंज के दक्षिण मुहल्ला निवासी गिरोह का सरगना रेयाज अहमद अंसारी उसकी पत्नी निकहत परवीन, बहादुरगंज के पक्का हाता मोहल्ला परवेज जमाल और कोईरान मोहल्ला निवासी नजीर अहमद एक गिरोह बनाकर अपराध में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: निजी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की हादसे में मौत पर आश्रितों को 2.12 करोड़ देने का आदेश, 4 साल पुराना मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भय, आतंक व दहशत के कारण कोई भी इनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने और न्यायालय में गवाही देने का साहस नहीं करता है। इनके खिलाफ जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा 29 अगस्त को गैंग चार्ट अनुमोदित किया जा चुका है। ऐसे में इन चारों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed