फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga waters crossed the warning mark and entered villages and lanes.

Ghazipur News: चेतावनी बिंदु पार कर गांवों और गलियों में घुसीं गंगा

Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ganga waters crossed the warning mark and entered villages and lanes.
भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद
गाजीपुर। जनपद में गंगा का जलस्तर शनिवार को चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर को पार कर गया। चेतावनी बिंदु पार करते हीर गंगा के बाढ़ के रौद्र रूप से अब लोगों का सामना होने लगा है। हसनपुरा, नसीरपुर व वीरऊपुर जैसे गांवों और गलियों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन

गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर और सड़कें तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 62.300 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में बढ़ाव प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से था।
विज्ञापन

तीन दिनों से गंगा में घटाव दर्ज नहीं किया गया है। यही कारण है कि अब गंगा का बाढ़ लोगों के समक्ष संकट बनता हुआ दिख रहा है। सेवराई तहसील क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से पसर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.210, 11 बजे 62.240, दोपहर तीन बजे 62.280 व शाम पांच बजे 62.300 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के बाढ़ से 260 बीघा फसल जलमग्न है। इनमें चरी, ज्वार, बाजरा, सब्जी आदि की फसल शामिल है। बाढ़ ने लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। हसनपुरा आदि गांवों में लोगों जलमग्न गलियों से अपने सिर पर सिलिंडर रखकर आवागमन करते हुए देखा गया।
मल्लाह बस्ती पर मंडरा रहा खतरा : खानपुर में गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रहे कटान ने सैदपुर ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे भुजाड़ी गांव के मल्लाह बस्ती के करीब 35 परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।
नदी का पानी गांव के किनारे तेजी से पहुंचने और तटबंध कमजोर होने से ग्रामीणों को घर और जमीन के नदी में समा जाने का डर सताने लगा है। भुजाड़ी के पास गोमती नदी का बहाव घुमावदार होने के कारण कटान का खतरा अधिक रहता है।
मंझरिया पहुंचे डीएम-एसपी : जमानिया में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा बाढ़ प्रभावित मंझरिया गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर कटान और जलभराव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक समय से राहत सामग्री, राशन किट, शुद्ध पेयजल और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जाएं। राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने और बचाव कार्यों को तुरंत शुरू करने के लिए टीमें 24 घंटे मुस्तैद रहें।

बाढ़ चौकी का किया निरीक्षण :
करंडा में सदर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दीनापुर नंबर-1 में बनाई गई बाढ़ राहत चौकी का उपजिलाधिकारी विनोद जोशी एवं तहसीलदार राजीव यादव ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत चौकी में की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम विनोद जोशी ने निर्देश दिया।कि राहत चौकी पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

भुजाड़ी करारे गांव में बढ़ते गोमती नदी के पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed