फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga's water level reaches 73 cm above danger mark

गंगा खतरे के निशान से 73 सेमी ऊपर बह रही, चार बजे के बाद जलस्तर स्थिर

Sun, 08 Aug 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level reaches 73 cm above danger mark
गंगा का जलस्तर रविवार सुबह 63.74 मीटर, दोपहर एक बजे तक 63.780 मीटर, तीन बजे 63.820 मीटर और चार बजे 63.830 मीटर रहा। शाम चार बजे के बाद से गंगा अपने खतरे के निशान 63.105 मीटर से 73 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी हसनैन ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 64.020 मीटर रहने की आशंका है। बताया कि गंगा दोपहर एक बजे तक 2 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। अगर यही रफ्तार रहा तो गंगा का जलस्तर साल 2013 और साल 2016 के उच्चतम जलस्तर के रिकार्ड को पार कर जाएंगी। साल 2013 में गंगा 65.020 मीटर और साल 2016 में 65.030 मीटर तक बढ़ी थी। दोनों साल सैदपुर, करंडा, जमानियां, रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद और भांवरकोल ब्लाक के दर्जनों गांव के हजारों लोग गंगा और उसकी सहायक नदियों के बाढ़ से तबाह हो गए थे। गंगा के जलस्तर की यही स्थिति रही तो अगले 24 घंटे में जनपद के निचले क्षेत्रों के अलावा पानी दूसरे क्षेत्रों में घुस जाएगा जिससे दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। वहीं, गंगा के बढ़ाव के चलते सहायक नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed