फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga Kinnar was murdered for dominance in the area

Ghazipur News: क्षेत्र में वर्चस्व के लिए हुई थी गंगा किन्नर की हत्या

Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ganga Kinnar was murdered for dominance in the area
गाजीपुर। गंगा किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक क्षेत्र में वर्चस्व के लिए गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोपी उसे पसंद नहीं करते थे और उसके कार्यक्षेत्र में कब्जा चाहते थे।एएसपी सिटी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि एक रेडिमेड कपड़े की दुकान में 29 दिसंबर की दोपहर कपड़ा खरीद रहे बरहपुर निवासी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और नंदंगज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को सूचना मिली की हत्यारोपी सत्यम राम अपने तीन साथियों के साथ बाइक से कहीं भागने के लिए तलवल मोड के पास इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दो टीम बनाकर चारों आरोपियों को अगस्ता रोड बहद ग्राम रजादी से गिरफ्तार कर लिया। इनमें नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव निवासी सत्यम कुमार, करंडा थाना क्षेत्र के सबुआ गांव निवासी अजय राम, नंदगंज थाना क्षेत्र के हकीमपुर निवासी मिथिलेश यादव और एक बाल अपचारी शामिल हैं। एएसपी सिटी के मुताबिक आरोपियों में घटना में प्रयुक्त बाइक, सत्यम कुमार और अजय राम के कब्जे से एक-एक देसी पिस्टल, दो कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में सम्मिलित रानी किन्नर को बरहपुर थाना नंदगंज स्थित एक किराये के मकान से गिरफ्तारी किया गया।
विज्ञापन

फरार चल रहे नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा निवासी बिट्टू किन्नर (हाल पता ग्राम सुसुंडी थाना नोनहरा), उसका साथी वाराणसी कैंट एस. 2/196, सिकरौल पोखरा निवासी किशन उर्फ राहुल उर्फ सूरज और सिहोरी निवासी गोपाल राम की धर पकड़ के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed