फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga is angry, no profit...at least the price should go out

गंगा हैं नाराज, ना हो मुनाफा...कम से कम निकल जाए दाम

Wed, 24 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ganga is angry, no profit...at least the price should go out
किसानों के लिए बाढ़ किसी कहर से कम नहीं है। इन दिनों सबसे अधिक केले की खेती करने वाले किसान चिंतित है। रेवतीपुर क्षेत्र में बड़े स्तर पर केले की खेती होती है। यहां किसान कई-कई बीघा में केले की खेती करता है। किसानों का कहना है कि यदि बाढ़ का पानी केले की खेत में घुसा तो लाखों रुपये बर्बाद हो जाएंगे। पिछले साल भी केले का सैकड़ों बीघा खेती बाढ़ की चपेट में आ गया था। जिससे काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। किसानों का कहना है कि अब अगर थोड़ा सा पानी बढ़ता तो खेत में पहुंच गया होता। जिससे काफी नुकसान का सामना करना पड़ता। अभी पिछले साल का ही हम लोगों का भरपाई नहीं पाए हैं। अगर इस साल बाढ़ आ जाएगा तो हम लोग को कर्ज तले दब जाएंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि फल अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है लेकिन बाढ़ की डर की वजह से हम लोग फसल को जल्दी-जल्दी कटवा कर बेच रहे हैं ताकि कुछ पैसा मिल जाए। हालांकि बिक्री भी एक माह बाद चालू होना था लेकिन बाढ़ की डर की वजह से फल काटकर बेचने की मजबूरी है। क्योंकि केले की फसल बाढ़ में डूबने पर कोई मुवाअजा नहीं मिलता है।
विज्ञापन

इस साल भी रेवतीपुर के आस-पास करीब 500 बीघे में केले की खेती हुई है। इसमें एक बिगहा में कम से कम 60 से 70 हजार का खर्च होता है। किसान बताते हैं कि केले की एक पौधे की लागत 16 से 20 रुपए आता है। एक बिघा में 800 से 900 की संख्या में केले के पौधे लगाए जाते है। केले की खेती में प्रति पौधा 25 से 30 किलो तक फल का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को तीन सेमी प्रति घंटा का घटाव हुआ दर्ज, बड़ी राहत
गाजीपुर। गंगा के उफान के पांचवे दिन जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। इससे तटवर्ती इलाके के लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। दोपहर दो बजे तक गंगा का जलस्तर 62.340 मीटर था। जो चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर से थोड़ा ऊपर है। दोपहर दो बजे के करीब गंगा के जलस्तर में तीन सेमी प्रति घंटा का घटाव दर्ज किया गया। जिससे रेवतीपुर और सैदपुर के विभिन्न गांवों में खेतों में भरा पानी लौटने लगा है।

मंगलवार को दिन भर गंगा के जलस्तर में घटाव ही रही। सुबह 8 बजे 62.490 मीटर पर गंगा का जलस्तर था। और, दिन में 10 बजे गंगा का जलस्तर 62.450 मीटर पर होने के साथ 2 सेमी प्रति घंटा का घटाव देखने को मिला था, जो दोपहर बाद 3 सेमी प्रति घंटा की वेग से घटना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed