फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga in spate in Ghazipur: Cremation ground completely submerged, dead bodies being burnt on the road

गाजीपुर में गंगा उफान परः श्मशान घाट पूरी तरह से जलमग्न, सड़क पर जलाया जा रहा शव

Wed, 11 Aug 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ganga in spate in Ghazipur: Cremation ground completely submerged, dead bodies being burnt on the road
शहर का डूबा श्मशान घाट। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। गंगा में उफान से शहर स्थित श्मशान घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इससे श्मशान घाट पहुंचने वाले शवों का अंतिम संस्कर सड़क पर करना पड़ रहा है। बुधवार को यह स्थिति रही कि जो भी शव आता श्मशान घाट की सड़क पर उसे रखा जाता और बारी आने पर अंतिम संस्कार हो रहा था। सड़क और मुख्य द्वार के बीच अधिकतम दो शवों को एक बार में जलाने की गुंजाइश थी। जिससे दो-दो की संख्या में ही शवों को चिता पर रखा जा रहा था।
विज्ञापन

डोम राजा परिवार के आशिक कुमार बास्फोर और कमलेश कुमार बास्फोर ने बताया कि गंगा में उफान आने से पिछले दो दिनों में श्मशान घाट पर परेशानी बढ़ी है। क्योंकि पूरा घाट जलमग्न है। लोग जाएं तो कहां जाएं। इसलिए अब सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने की मजबूरी है।
विज्ञापन

आशिक ने बताया कि एक दो दिन में बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ जाएगा। जैसे-जैसे पानी सड़क पर बढ़ेगा वैसे-वैसे अंतिम संस्कार का कार्य सड़क पर पीछे किया जाता है। जब पानी पूरे सड़क पर आ जाता है तो शवों को आबादी के बीच अंतिम संस्कार करने की मजबूरी हो जाती है। जिसके बाद धुआ लोगों के घरों में घुसने लगता है। जिसको लोग अच्छा नहीं मानते हैं। यहां शवों को अंतिम संस्कार करने का कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इससे बाढ़ के दिनों में श्मशान घाट के आस-पास लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed