फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga Dussehra: A dip of faith in the Ganges

गंगा दशहरा: गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: A dip of faith in the Ganges
गंगा दशहरा पर रेवतीपुर के नरायणापुर घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गंगा दशहरा के मौके पर बृहस्पतिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और दान-पुण्य किया। बड़ी संख्या में स्नानार्थियों के पहुंचने से घाटों पर मेले जैसी स्थिति रही। घाटों पर गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

गंगा दशहरा स्नान का काफी महत्व है। शहर के गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। सात बजते-बजते दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंच गए थे। शहर के ददरीघाट, चीतनाथ, कलेक्टर घाट, बूढ़ा महादेवा घाट, अंजही घाट, नवापुरा घाट, पोस्ता घाट आदि घाटों पर गंगा स्नान के लिए स्नानार्थी पहुंचे थे। लोगों ने गंगा स्नान कर घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। कई घाटों पर गंगा के घाट छोडने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। घाटों पर गंदगी के कारण स्थानार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। औड़िहार संवाददाता के अनुसार बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने गंगा में डुबकी लगाई और घाट के ऊपर बने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर पंडित-पुरोहितों को दक्षिणा दिया और उनका आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु महिलाओं ने घाटों पर धूप-दीप जलाकर मां गंगा की आरती उतारी। नगर पंचायत की ओर से इस मौके पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनी रही। घाटों पर कूड़ा-कचरा और गंदगी न फैलाने का संदेश भी प्रसारित होता रहा। सैदपुर नगर के पक्का घाट, बूढ़ेनाथ महादेव घाट, संगत घाट, रामघाट, रंगमहल घाट के अलावा बाराह रूप स्थित आदित्य बिरला घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम, मौनी बाबा धाम, देवचंदपुर, रामपुर मांझा, नारी पचदेवरा, सरौली, दुबैठा, जेवल, फुलवारी आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए डुबकी लगाई। इसके बाद आसपास के मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। कमोवेश इसी तरह की स्थिति अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर भी रही। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

गंगा को स्वच्छ बनाने पर बल
रामघाट स्थित मंदिर पर पुजारी विदेशी बाबा के संयोजन में देर शाम गोष्ठी आयोजित कर गंगा के अविरल प्रवाह को बनाए रखने और उसकी स्वच्छता पर ध्यान देने पर बल दिया गया। वक्ताओं में राजेंद्र प्रसाद यादव, मेवालाल गुप्ता के अलावा नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता एवं अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी बलराम ने की।

गंगा दशहरा पर सैदपुर के पक्का घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

गंगा दशहरा पर सैदपुर के पक्का घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed