फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga crosses warning point, harvesting begins again

Ghazipur News: चेतावनी बिंदु पार कर गई गंगा, फिर से कटान शुरू

Sat, 31 Aug 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga crosses warning point, harvesting begins again
गाजीपुर। गंगा नदी जिले में चेतावनी बिंदु पार कर चुकी है। इसके संभावित बाढ़ को लेकर तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं कटान फिर से शुरू हो गया है। भांवरकोल क्षेत्र के जलालपुर मौजा में लगभग एक बीघा भूमि कटान की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन




शुक्रवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 61.560 मीटर दर्ज किया गया। एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ने से गंगा चेतावनी बिंदु पार कर गई। चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर है। सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 61.610 मीटर दर्ज किया गया। 11 बजे भी गंगा का जलस्तर एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा था। इसके कारण नगर के गंगा घाटों की सीढि़यों पर पानी चढ़ चुका है। दूसरी तरफ भांवरकोल क्षेत्र में कटान दोबारा शुरू हो गया है। जलालपुर मौजा में बने ठोकर के पास कटान जारी है। कटान के कारण अब तक लगभग 30 बीघा भूमि गंगा में चली गई है। वहीं रेवतीपुर क्षेत्र के वीरऊपुर, अठहठा, नसीरपुर, नगदीलपुर आदि निचले गांवों में बाढ़ का पानी पसरने का खतरा मंडराने लगा है। इससे ग्रामीण सहमे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि फिर से बाढ़ आने पर दुश्वारियां बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed