फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga crossed the normal water level and moved towards the warning point

Ghazipur News: सामान्य जलस्तर को पार कर चेतावनी बिंदु की तरफ बढ़ी गंगा

Sun, 13 Jul 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ganga crossed the normal water level and moved towards the warning point
गाजीपुर। विभिन्न डैमों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार की शाम पांच बजे शहर से गुजरी गंगा सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर को पार कर गई। गंगा का जलस्तर 60.020 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो जल्द ही यह चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर तक पहुंच जाएगा। दूसरी तरफ सैदपुर में जहां सब्जी की फसलें डूबने लगी हैं, वहीं भांवरकोल क्षेत्र के मुबारकपुर मौजा में कटान के कारण पांच बिस्वा कृषि योग्य भूमि गंगा में समा गई है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर माह की शुरुआत से ही बढ़ रहा है। आठ जुलाई को गंगा का जल स्तर 56.510 मीटर पर था। नौ को 56.700 मीटर, 10 को 57.950 मीटर, 11 को 58.990 मीटर और 12 जुलाई को 59.400 मीटर पर पहुंच गया। लगातार जलस्तर के बढ़ाव के कारण चार-पांच दिनों से कटान भी कुछ इलाकों में शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांवरकोल क्षेत्र के मुबारकपुर मौजा की निषाद बस्ती के लोग इस समय परेशान हैं। बस्ती में 400 से 500 घर हैं। जबकि बस्ती से महज 200 मीटर की दूरी पर गंगा बह रही है और जलस्तर में लगातार बढ़ाव व कटान जारी है। उधर, सैदपुर के पटना व औड़िहार, खरौना, सिधौना में गंगा ने खेतों तक दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। हालांकि सैदपुर में अभी गंगा खतरे के निशान से करीब 2.5 मीटर नीचे है लेकिन संभावित बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीण चिंतित हो गए हैं। यहां गंगा किनारे सैकड़ों बीघा रकबे में किसानों ने नेनुआ, लौकी, परवल आदि की खेती की है। गंगा का जलस्तर रविवार को दोपहर दो बजे तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था।

वहीं, बाराह घाट के कच्चे हिस्से में पांच फीट तक कटान हुई। सैदपुर के पटना गांव के पास गंगा का पानी खेतों की मेड़ तक लगभग पहुंच चुका है। जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो अगले 24 घंटे में खेतों तक पानी पसरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed