{"_id":"649b2ad7356e9a55ce0981d4","slug":"ganga-aarti-on-the-lines-of-kashi-at-chitnath-ghat-ghazipur-news-c-20-1-270150-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चीतनाथ घाट पर काशी की तर्ज पर गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चीतनाथ घाट पर काशी की तर्ज पर गंगा आरती
विज्ञापन
-डीएम ने जताई इच्छा, रोजाना या सप्ताह में एक बार हो ऐसी आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। चीतनाथ घाट पर सोमवार की उत्सव-सा माहौल था। डीएम-एसपी से लेकर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा था। मौका था मिशन लाइफ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और काशी की तर्ज पर हुई गंगा आरती के आयोजन का। जिला गंगा समिति के सौजन्य से नमामि गंगे योजना के तहत चीतनाथ घाट पर यह आयोजन किया गया था। घाट पर इस रौनक को देख जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने घाटों पर समितियां बनाकर रोजाना या साप्ताहिक गंगा आरती कराने की इच्छा जाहिर की।
इस मौके पर गंगा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक हुए। स्कूल के छात्राओं ने गंगा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद काशी के बटुकों के मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की गई। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़ के प्रतिभाग किया। गंगा आरती के बाद लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह कार्यक्रम की सराहना करते नजर आए। जिलाधिकारी ने घाटों के स्वच्छ बनाए रखने की लोगों से अपील करते की। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर समितियां बनाकर रोजाना या साप्ताहिक गंगा आरती कराएं, उनकी गाजीपुर में भी गंगा आरती वाराणसी के घाटों जैसे होनी चाहिए।