फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganesh Dutt Mishra's property worth Rs 14.20 crore attached

गणेश दत्त मिश्रा की 14 करोड़ 20 लाख की संपत्ति कुर्क

Thu, 13 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Dutt Mishra's property worth Rs 14.20 crore attached
माफिया और आईएसआई गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के सहयोगी एवं सक्रिय सदस्य गणेश दत्त मिश्रा की पुलिस एवं राजस्व टीम ने बुधवार को 14.20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। गैंगस्टर एक्ट के तहत नगर के रजदेपुर देहाती में तीन और कपूरपुर मौजा में एक भू-संपत्ति को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

मऊ के पूर्व विधायक और आईएसआई 191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी और गैंग के सक्रिय सदस्यों के साथ परिजनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। बीते छह अक्टूबर को मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक द्वारा प्रेषित आख्या रिपोर्ट पर एसपी रोहन पी बोत्रे ने बीते दस अक्टूबर को यूसुफपुर के दर्जी टोला निवासी मुख्तार अंसारी एवं सहयोगी गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम सुबह 11.30 बजे रौजा स्थित श्रीराम कॉलोनी एसपी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में पहुंची। इसके बाद मुनादी कराकर रजदेपुर देहाती स्थित गणेशदत्त मिश्रा की 153 वर्ग मीटर, 76.2 वर्ग मीटर, कपूररपुर मौजा स्थित 2540 वर्ग मीटर और गणेदत्त मिश्रा के पिता शिवशंकर मिश्रा के नाम से मौजूद 260 वर्ग मीटर भू-सम्पत्ति को कुर्क किया गया। ये सभी भू-संपत्तियां गणेशदत्त मिश्रा एवं उनके पिता के नाम से खरीदी थी। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग पर शिकंजा कसा जा रहा है। गैंग आईएसआई 191 के सक्रिय सदस्य गणेश दत्त मिश्रा की 14.20 करोड़ की चार भू- संपत्तियों को जब्त किया गया है। गैंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed