फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gandhidham-Kamakhya special train stood for three hours due to engine failure

इंजन में तकनीकी खराबी से तीन घंटे खड़ी रही गांधीधाम-कामाख्या स्पेशल ट्रेन

Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gandhidham-Kamakhya special train stood for three hours due to engine failure
पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के डीडीयू-बक्सर रेलखंड स्थित दरौली रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन में सुबह करीब 8:15 बजे इंजन में तकनीकी खराबी आने से गांधीधाम-कामाख्या स्पेशल ट्रेन तीन घंटे खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाने के बाद करीब 11 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांधीधाम-कामाख्या 05667 स्पेशल ट्रेन डीडीयू जंक्शन से खुली और जमानिया रेलवे स्टेशन पार करने के बाद इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस पर ट्रेन डाउन मेन लाइन पर खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल को दी। इसके बाद दिलदारनगर से दूसरा इंजन आया तब जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान करीब तीन घंटे ट्रेन खड़ी होने से यात्री धूप से बेहाल रहे। ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में स्टेशन मास्टर रंजीत ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी के कारण 05667 गांधीधाम-कामाख्या स्पेशल ट्रेन डाउन लाइन में खड़ी थी। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed