फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   From today you will have to loose your pocket in paying toll tax

Ghazipur News: आज से टोल टैक्स देने में पॉकेट करना पड़ेगा ढीला

Sat, 01 Apr 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
From today you will have to loose your pocket in paying toll tax
टू-व्हीलर से भारी वाहनों तक पांच से तीन सौ रुपये की बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद / मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक अप्रैल से वाहन चालकों को टोल टैक्स देने में पाकेट को ढीला करना पड़ेगा। प्रबंधन ने टू व्हीलर से लेकर भरी गाड़ियों तक का टोल टैक्स में पांच रुपए से लेकर तीन सौ रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हैदरिया से लखनऊ के लिए पहले टू व्हीलर, थ्री व्हीलर के साथ ट्रैक्टर को 295 रुपये देने पड़ते थे। अब नए जारी सूची के अनुसार इन वाहन मालिकों को 300 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार कार, जीप का पूर्व में 590 रुपये लगते थे। जो अब 600 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार एलसीवी मॉडल के वाहनों को पूर्व में 930 रुपये देने पड़ते थे। अब 955 रुपये देने पड़ेंगे। इसी तरह बस ट्रक को पहले 1870 रुपये दे रहे थे। अब इन वाहनों को 1915 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार भारी वाहनों में तीन एक्सेल से लेकर छह एक्सेल तक 2865 रुपए लगते थे। अब इन वाहनों को 2935 रुपए देने होंगे। छह एक्सेल से लेकर उससे अधिक के भार वाहन मालिकों को पहले 3650 रुपए देने पड़ते थे। अब 3755 रुपए देने पड़ेंगे।इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। टोल टैक्स बढ़ने से जहां एक ओर सरकार के राजस्व का मुनाफा होगा तो वहीं छोटे और बड़े वाहन स्वामियों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले मुसाफिरों में बृजेश सिंह,सुरेश अग्रवाल,रितिक सिंह,गोविंद यादव का मानना है कि टोल टैक्स में हो रही बढोत्तरी सफर पर खास असर नहीं डालेगी। यात्रियों के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जरिये उनका सफर बेहद आसान हुआ है,ऐसे में सुगम यात्रा के लिए टोल टैक्स में बढोत्तरी वाजिब ही है। यात्रियों को उम्मीद हैं,कि सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुविधाओं में भी बढोत्तरी करेगी।टोल प्लाजा इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि जैसे ही बढ़ी हुई कीमतों की जानकारी होगी।इसकी एक सूची बनाकर टोल प्लाजा पर चस्पा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed