फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Friend Arrested for Murder Over a 300 Dispute

Ghazipur News: 300 रुपये के विवाद में की थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Friend Arrested for Murder Over a 300 Dispute
हत्यारोपित रंजय कुमार उर्फ जब्बर-संवाद
गंगौली। महज 300 रुपये के बकाया को लेकर हुए विवाद में हत्यारोपी रंजय ने दोस्त बाला लखंदर के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या की थी। हत्यारोपी ने आरोप लगाया कि शराब पीने के बाद गला दबा रहे बाला लखंदर से जान बचाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया था। बृहस्पतिवार को रसूलपुर नटवा बाबा के पास से हत्यारोपी रंजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट व खून लगी बनियान भी बरामद की। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि बीते 24 मई को बालालखंदर (18) टेंट पर काम करने के लिए घर से निकला था। बीते 27 मई को धरवा मोड़ से महेशपुर जाने वाले मार्ग पर गंगौली गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित एक खंडहर निजी स्कूल में उसका शव मिला था। पुलिस मृतक के पिता गोविंद राम की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई थी। पिता ने मृतक के दोस्त पर शक जताया था, जिसको लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हत्यारोपी हसनपुर निवासी रंजय को बीते 28 मई की शाम सात बजे गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ शुरू की गई तो पता चला कि बीते 10 दिन पूर्व वह हसनपुर गांव निवासी बालालखंदर के भाई नंदलाल की चट्टी पर स्थित दुकान से चाऊमीन खाने गया था, जहां उसके पहले से 300 रुपये बाकी थे। बालालखंदर के भाई नंदलाल ने उससे बकाया 300 रुपये मांगे। इस पर बालालखंदर ने कहा कि पहले उधार का पैसा दो, उसके बाद चाऊमीन खाओ। इसी बात को लेकर हाथापाई हो गई थी, हालांकि मामला शांत हो गया था। बीते 24 मई को वह बालालखंदर के साथ चट्टी स्थित देसी शराब की दुकान पर गया और शराब पीने के बाद स्कूल पहुंचे थे। वहां भी शराब पीने के बाद बालालखंदर ने बाइक की चाबी गले पर लगाकर दबा दी और हत्या करने की बात कही। बीच-बचाव के दौरान वह गिर गया और जान बचाने के लिए रंजय ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद खून लगे कपड़े को पास ही नटवा बाबा के पास झाड़ी में छिपाकर वह भाग गया था। कोतवाली प्रभारी राजनारायण ने बताया कि हत्यारोपी रंजय को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त ईंट व खून लगी बनियान भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed