फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Friday was the hottest day of the season, with the temperature reaching 44 degrees

Ghazipur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार तापमान 44 डिग्री, 24 घंटे में दो डिग्री बढ़ा

Fri, 24 Apr 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Friday was the hottest day of the season, with the temperature reaching 44 degrees
शहर के बंशीबाजार में धूप से बचने के लिए टोपी व गमछा लगाकर जाते छात्र-संवाद
गाजीपुर। दिन-प्रतिदिन भगवान भाष्कर के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। जनपद का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 44 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं आपदा विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करके 28 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं बृहस्पतिवार को 42 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी गर्मी कम होने की संभावना नहीं है। सूरज की तपिश ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। दैनिक कार्यों से निकलने वाले लोगों को सुबह और शाम को ही अपने काम पूरे करने पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि दोपहर में अधिकतर जगहों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल 40.5 डिग्री था न्यूनतम तापमान

पिछले वर्ष 24 अप्रैल 2025 को जनपद का अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जनपद में 28 अप्रैल तक उष्ण लहर व लू चलने के कारण येलो अलर्ट का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में इनका करें ज्यादा प्रयोग
- हल्के रंग एवं पसीना शोषित करने वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनें।

- धूप का चश्मा, छाता, टोपी का प्रयोग करें।

- अगर खुले में काम करते हैं, तो सिर, चेहरा, हाथ व पैर को गीले कपड़े से ढंके रहे।

- ओआरएस का घोल घर में जरूर रखें।

- भरपूर मात्रा में पानी, नींबू पानी व ओआरएस घोल पीएं।

- खाली पेट घर से बाहर न निकलें।

मौसमी फल का करें सेवन
गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। फिजिशियन डॉ. अरविंद ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। दिन भर में आठ से 10 गिलास पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। प्यास लगने का इंतजार किए बगैर थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहना चाहिए। भोजन में जंक फूड से बचें। खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फलों का सेवन करें। दोपहर में धूप निकलने से बचें। अगर बाहर निकलना जरूरी है तो चेहरा ढंककर और धूप में चश्मा लगाकर निकलें। साथ ही सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed