फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Freedom fighters will be respected

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा

Thu, 18 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters will be respected
अमृत महोत्सव का उद्घाटन वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस 19 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से किया जा रहा है। यह जानकारी अमृत महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष पीजी कालेज के डा. एसएन परिहार, डा. मनोज सिंह, पूनम पांडेय ने संयुक्त रूप से लंका चुंगी स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बृहस्पतिवार को दी। उन्होंने बताया कि जिले में 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाला यह कार्यक्रम गाजीपुर सदर, बिरनो, मरदह, कासिमाबाद, बाराचवर, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, रेवतीपुर, भदौरा, जमानिया, गाजीपुर लंका मैदान, सैदपुर, सादात, जखनिया, मनिहारी, देवकली, करंडा, सैदपुर नगर सहित कुल 18 स्थानों पर एक साथ किया जा रहा है। जिले में स्वतंत्रता आंदोलन में गांव-गांव से शामिल होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मान किया जाएगा। वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते हुए भारत माता की आरती एवं गीत गाया जाएगा। बताया कि शहीदों की धरती को नमन करते हुए मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीदों के साथ अलगू यादव, हीरा कुशवाहा, गीतल पांडेय, डमरू सेठ, हरिवंश दुबे, दलसिंगार दूबे, रामतुल्लाह नाई जैसे स्वतंत्रता सेनानी एवं तिलका मांझी, सिद्ध और कान्हू, बिरसा मुंडा, खुदीराम बोस, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, शचींद्र सान्याल, अरविंद घोष, वीर सावरकर, रामप्रसाद बिस्मिल, स्वामी सहजानंद, स्वामी विवेकानंद, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खां, दुर्गा भाभी आदि को कार्यक्रम के माध्यम से याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत माता की झांकी, भारत माता की आरती के साथ अमृत महोत्सव जन जागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed