फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fraudster duped lakhs in the name of sending to Gulf countries

Ghazipur News: खाड़ी देश भेजने के नाम पर जालसाज ने ठगे लाखों

Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraudster duped lakhs in the name of sending to Gulf countries
एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचने के बाद टिकट और वीजा फर्जी होने की मिली जानकारी
विज्ञापन

पीड़ित युवाओं ने जालसाज के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। गाजीपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ और बलिया के युवाओं काे कुवैत और ओमान भेजने के नाम एक जालसाज ने लाखों रुपये ठग लिया। युवाओं को ठगी की जानकारी तब जब वह जालसाज द्वारा मिले वीजा और टिकट लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां अधिकारियों ने टिकट को फर्जी बताते हुए सभी को वापस कर दिया। जब युवा भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया शिव मंदिर के पास किराये के मकान में चल रहे कार्यालय पहुंचे तो ताला लटका मिला। पीड़ित युवाओं ने जालसाज के खिलाफ थाने में मंगलवार को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
पीड़ित युवाओं ने बताया कि जखनिया शिव मंदिर के पास किराये के मकान में एक जालसाज ने खाड़ी देशों में युवाओं को भेजने का कार्यालय खोल रखा था। उसके झांसे में आकर गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी सहित अन्य जिले के युवाओं ने कुवैत और ओमान जाने के लिए 50000 से एक लाख तक दिए थे। जालसाज ने युवाओं को वीजा और टिकट सहित अन्य दस्तावेज दिया था। कई युवाओं ने कर्ज लेकर रुपये दिए थे।
विज्ञापन

20 अगस्त को जब वीजा और टिकट लेकर युवा लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जांच अधिकारियों ने टिकट को फर्जी करार दिया और उन्हें वापस भेज दिया। नाराज युवा जखनिया कार्यालय आए तो कार्यालय बंद मिला। फोन स्विच ऑफ था। काफी खोजबीन के बाद युवा कोतवाली पहुंचे और जालसाज के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर देने वालों में राजनारायण यादव, राजेश राय, शिवजन यादव, जितेंद्र, अमित, वृजभान कुमार, परदेशी, रामजन्म, विजय मौर्य, जगदीश यादव, मनोज यादव, सर्वेश कुमार यादव, प्रसिद्ध नारायण, महिपाल यादव, विजय मौर्य, बृजेश कुशवाहा, रामधनी मौर्य शामिल हैं। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed