फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fraud of Rs 50.26 lakh in the name of share market trading

Ghazipur News: शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर 50.26 लाख की ठगी

Thu, 19 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 50.26 lakh in the name of share market trading
गाजीपुर। शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 50.26 लाख रुपये ठगी की गई। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।मुहम्मदाबाद कोतवाली के मुर्तजीपुर निवासी नीरज कुमार राय ने बीते 12 दिसंबर को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि व्हाट्स एप पर एक व्यक्ति का मेसेज आया कि शेयर मार्केट ट्रेडिंग के लिए ग्रुप ज्वाइन करें। ग्रुप ज्वाइन करने पर उसमें 200 लोग जुड़े पाए गए। इसके बाद ग्रुप में शेयर मार्केट की जानकारी दी गई। बताया गया कि दलाल स्ट्रीट में शेयर खरीदने-बेचने का उनका कांट्रेक्ट है। अगस्त के अंत में पीड़ित सहित 80 लोगों का अलग ग्रुप बनाया गया, जिसमें एप पर अकाउंट बनाया जाता था। इसके बाद लिंक भेजकर उसमें पैसा जमा कराया गया। पूरे सितंबर माह में अलग-अलग कंपनी के शेयर की खरीदारी पीड़ित ने की। पीड़ित ने बताया कि अकाउंट में पैसा दिखाई पड़ रहा था, लेकिन निकालने पर ग्रुप संचालक लाभ शुल्क की मांग करने लगा। कुछ दिन बाद संचालक ने ग्रुप से भी निकाल दिया। तब एहसास हुआ कि उनसे 50.26 लाख रुपये की ठगी हुई है। साइबर थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
0 किसी तरह के लालच में न आएं।
0 किसी भी लिंक को न खोलें।
0 अनजान नंबरों से आने वाले मेसेज को नजरअंदाज़ करें।
0 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।
0 अज्ञात ईमेल में आया अटैचमेंट या लिंक क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed