{"_id":"573b65f34f1c1be36dac714f","slug":"fourteen-tables-vote-will-count","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह टेबलों पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह टेबलों पर होगी मतगणना
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
वोटिंग की हो चुकी है पूरी तैयारियां
- फोटो : PTI
जंगीपुर विधान सभा के उपचुनाव की मतगणना गुरूवार को कराई जाएगी। इसकी तैयारी अंतिम दौर में है। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी।
जंगीपुर विधान सभा के उपचुनाव के तहत सोमवार को मतदान कराया गया। इस उपचुनाव में सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 345689 में से 46.89 फीसदी यानी 162089 मतदाताओं ने किया। मतदान संपन्न हो जाने के बाद जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली वहीं अब मतगणना की तैयारी में प्रशासन जुट गया है।
शांतिपूर्ण ढंग से गणना का कार्य संपन्न कराने के लिए पीजी कालेज स्थित मतगणना स्थल पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बैरिकेटिंग कर गणना कक्ष में जाली लगाई गई है। ईवीएम की सुरक्षा में सीआरपीएफ जवान डटे हुए हैं। मतगणना 14 टेबुलों पर होगी। जबकि एक टेबुल निर्वाचन अधिकारी की होगी।
मतों की गिनती का कार्य गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक की ओर से किया जाएगा।