फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four youths were duped of Rs 2.20 lakh in the name of sending them abroad.

Ghazipur News: विदेश भेजने के नाम पर चार युवकों से 2.20 लाख की ठगी

Wed, 17 Sep 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four youths were duped of Rs 2.20 lakh in the name of sending them abroad.
सुहवल। थाना अंतर्गत पटखौलियां गांव के चार युवकों को माल्टा देश भेंजने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी डाॅ. ईरज राजा के निर्देश पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक राज नरायन ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के मोबाइल नंंबरों को सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया जा रहा है। आरोपियों में लखनऊ की एक कंपनी की संचालक शिखा सिंह, मानसी गुप्ता, निकिता के अलावा तीन अन्य अज्ञात लोगों के नाम है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पटखौलियां निवासी सतेन्द्र गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दी लिखित शिकायत में बताया है कि वह पहले मलेशिया रहता था, वहां के बीजा की अवधि समाप्त होने पर वह अपने घर आ गया। एक युवक से उसे एक कंपनी का मोबाइल नंबर मिला। उसने लखनऊ जाकर कंपनी से संपर्क किया। इसके बाद माल्टा जाने के लिए वह खुद और उसके तीन अन्य साथियों प्रहलाद, प्रमोद और शेखर ने फाॅर्म भरे। चारों ने स्कैनर, बैंकिंग आदि के जरिए 2.20 लाख रुपये दिए। कुछ समय बाद कंपनी ने माल्टा न भेजने की बात कहकर दुबई भेजने की बात कही। इस पर चारों ने इन्कार करते हुए रुपये लौटाने के लिए कहा। इस पर कंपनी ने आनाकानी करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर 2.20 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है,जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed