फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four-wheeler filling cars became a hindrance in repair

मरम्मत में बाधक बने फर्राटा भरते चार पहिया वाहन

Fri, 10 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four-wheeler filling cars became a hindrance in repair
गाजीपुर/सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत का काम शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। आज सेतु के पिलर संख्या-आठ एवं नौ के बीच एक्सपेंशन ज्वाइंटर-18 में ड्रिल मशीन से होल करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से एहतियातन बाइक, साइकिल, पैदल एवं आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी तरह के वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का फरमान जारी किया गया है। बावजूद इसके पुलिस आदेश को धता बताते हुए खास लोगों को आने-जाने दे रही है। इसके चलते चार पहिया वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से मरम्मत कार्य में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। मरम्मत में जुटे कर्मी एक साथ तीन टाप-अप फिक्स स्पैन के लिफ्टिंग पर जोर दे रहे हैं ताकि मरम्मत का काम जल्द हो सके। फिलहाल टाप-अप स्लैब में होल एवं एक्सपेंशन ज्वाइंटर को निकालने का काम जारी है, जिसके बाद एक साथ तीन स्लैब की लिफ्टिंग का काम होगा। लोगों का कहना है कि जिस तरह से पुल से वाहनों का आवागमन मरम्मत वाली जगह से होकर हो रहा है, इस कारण पुल में पहले की अपेक्षा कंपन बढ़ गया है। इस संबंध में इंजीनियर पराग पटेल ने बताया कि वाहनों के चलने के कारण कुछ परेशानियां हो रही है। वैसे मरम्मत का काम अनवरत जारी है, जिस दिन स्पैन की लिफ्टिंग का काम होगा उसके पूरा होने तक उसके अगले तीन-चार दिनों तक सभी तरह के वाहनों पर रोक रहेगी ताकि किसी तरह की नई मुसीबत न खड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed