फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four vicious thieves arrested, used to target train passengers

चार शातिर चोर गिरफ्तार, बनाते थे ट्रेन यात्रियों को निशाना

Tue, 27 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four vicious thieves arrested, used to target train passengers
दिलदारनगर एवं नगसर हाल्ट थाना निवासी चार शातिर चोरों को जीआरपी ने मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर से धर-दबोचा। उनके पास रेल यात्रियों से चोरी किए गए 18 हजार रुपये और स्मार्टफोन बरामद किए गए। पूछताछ के बाद चोरों का चालान कर दिया गया। पकड़े गए चारों चोर ट्रेन में रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह और दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी शिव सागर के नेतृत्व में टीम भ्रमणशील थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर स्थित नाम पट्टिका बोर्ड के पास चार युवक दिखे जो टीम को देखते ही भागने लगे। जीआरपी ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास रेल यात्रियों से चोरी किए गए स्मार्टफोन के साथ नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

गिरफ्तार चोरों में मनोज राम निवासी फुल्ली दुर्गा मंदिर के सामने थाना दिलदारनगर के पास एक स्मार्टफोन और 3500 नकदी, शिबू डोम निवासी बभनौलिया गांव नगसर हाल्ट थाना के पास से 5400 नकदी बरामद हुई। बभनौलिया गांव के ही गिरजा डोम के पास से 5000 नकदी, शहरी डोम के पास से 4500 रुपये बरामद हुए। पीडीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के कई संगीन मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद चारों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर बबुरहनी मोड़ के पास से पुलिस टीम ने मंगलवार को पांच चोरों को धर-दबोचा। उनके पास से चोरी का सिलेंडर, दो बोरी चावल और दो बोरी गेहूं बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकंदरपुर बबुरहनी मोड़ के पास से मुड़ियार निवासी कमलेश कुुमार और जियालाल के साथ तीन किशोर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी का दो सिलेंडर, दो बोरी चावल और दो बोरी गेहूं बरामद हुई। संवाद

वांछित को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर चट्टी से पुलिस टीम ने मंगलवार को एक वांछित को धर-दबोचा। इसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। नोनहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने महेशपुर चट्टी के पास से वांछित महेशपुर कला गांव निवासी मुहम्मद फिरोज अहमद उर्फ फिरोज नाई को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed