{"_id":"6768623d234bfa81550c3804","slug":"four-trains-will-run-for-kumbh-two-will-operate-from-ghazipur-city-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-125451-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कुंभ के लिए चलेंगी चार ट्रेनें, दो गाजीपुर सिटी से होंगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कुंभ के लिए चलेंगी चार ट्रेनें, दो गाजीपुर सिटी से होंगी संचालित
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रयागराज में आयोजित कुंभ स्नान को लेकर जिले के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। मेले में जाने के लिए उन्हें गैर रेलवे स्टेशनों की दौड़ नहीं लगानी होगी। रेलवे प्रशासन ने गाजीपुर रूट से चार ट्रेनों का चलाने का निर्णय लिया है। इसमें दो ट्रेनें गाजीपुर सिटी स्टेशन से ही चलेंगी। 09031 उधना-गाजीपुर सिटी कुंभ मेला विशेष एक्सप्रेस 17 जनवरी व 16 फरवरी को चलाई जाएगी। यह ट्रेन उधना से सुबह 6.40 बजे चलकर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर शाम 6.05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09032 गाजीपुर सिटी-उधना कुंभ मेला विशेष गाड़ी 19 जनवरी व 18 फरवरी को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन रात में 12.30 बजे खुलकर तीसरे दिन उधना दोपहर में 12.45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाजीपुर से प्रयागराज तक मेमू का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन रोजाना गाजीपुर सिटी से भोर में 4.20 बजे रवाना होगी, जो सुबह 10.30 पहुंचेगी। वापसी में शाम 5.45 बजे प्रयागराज से चलेगी और रात 11.45 पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी नंबर 09371 डॉ. आंबेडकर नगर - बलिया कुंभ मेला विशेष गाड़ी 22 व 25 जनवरी 8 व 22 फरवरी को डॉ. आंबेडकर नगर से दोपहर 1.45 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से शाम 06.10 बजे छूटकर बलिया के लिए रवाना होगी। 23 फरवरी को बलिया से रात में 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रात में 12.45 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी-बलिया रेलखंड पर दो कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
दोनों ट्रेनों में लगे हैं 20 कोच : डॉ. आंबेडकर नगर - बलिया कुंभ मेला विशेष गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए गए हैं। इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2, एसएलआरडी के 2 कोच लगाए गए हैं। इसी तरह उधना-गाजीपुर सिटी कुंभ मेला विशेष गाड़ी में भी 20 कोच की व्यवस्था की गई है।
रोडवेज की 40 बसें जाएंगी प्रयागराज : महाकुंभ में जिले से भी सैकड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इनको यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज की तरफ से 40 बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें स्नान की प्रमुख तिथियों पर 13 जनवरी, 14, 30 जनवरी, 3, 12 और 26 फरवरी को चलाई जाएंगी। यात्रियों के लिए विभिन्न प्वाइंट जमानिया, मछलीशहर एवं बदलापुर बनाए गए हैं। प्रयागराज का वर्तमान में किराया 355 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
भीड़ बढ़ी तो प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी : एआरटीओ
एआरटीओ आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि कुंभ को लेकर खास तैयार की जा रही है। प्राइवेट बस मालिकों से वार्ता चल रही है। कोशिश की जा रही है कि जनपद से कुंभ में यदि जाने वालों की भीड़ बढ़ी तो उनकी भी मदद ली जाएगी।
28 तक निरस्त रहेगी प्रयागराज मेमू : गाजीपुर। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के फाफामऊ-उग्रसेनपुर खंड के मध्य दोहरीकरण से संबंधित कार्य पूरा किए जाने को लेकर पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण की अवधि का विस्तार किया गया है। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से 22 से 28 दिसंबर तक चलने वाली 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। प्रयागराज संगम से 22 से 28 दिसंबर तक चलने वाली 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी मेमू निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 22 व 24 दिसंबर को चलने वाली 20942 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी स्टेशन से 120 मिनट नियंत्रित कर निर्धारित समय 07.30 बजे के स्थान पर 09.30 बजे चलाई जाएगी। संवाद