फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four Teams, Raids in Ten Villages, Over Ten Accused Arrested

Ghazipur News: चार टीमें, दस गांवों में दबिश, दस से अधिक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four Teams, Raids in Ten Villages, Over Ten Accused Arrested
घटना के दूसरे दिन कटरिया गांव में आवागमन करते ग्रामीण। स्रोत.. ग्रामीण
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में सपा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और ग्रामीणों में पथराव के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार तक एसओजी और पुलिस की चार टीमों ने दस गांवों में दबिश देकर दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पथराव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सड़कों पर सन्नाटा रहा। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पीएसी, क्यूआरटी और छह थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन




सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि कटरिया गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है। गांव में पीएसी व क्यूआरटी के अलावा कई थानों की पुलिस तैनात है। पर्याप्त फोर्स लगाई गई है। यही नहीं, दो थानाध्यक्षों की भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस टीम लगातार 24 घंटे निगरानी में जुटी है। चार टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जनपद के दस गांवों में दबिश देने के साथ ही अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया कि अज्ञात आरोपियों की भी पहचान की जा रही है, जबकि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो

गाजीपुर। कटरिया पथराव कांड के दूसरे दिन भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पत्थरबाजी के वीडियो वायरल होते रहे। वायरल वीडियो के माध्यम से न्याय की गुहार भी लगाई जा रही है। कहीं ईंट-पत्थर चलने के दृश्य तो कहीं पत्थर से घायल होकर गिर रहे पुलिसकर्मियों के वीडियो साझा किए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए भी नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




हाई लेवल मॉनिटरिंग, उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही रिपोर्ट

सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि कटरिया पथराव कांड की हाईलेवल मॉनिटरिंग की जा रही है। पल-पल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। स्वयं भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।





सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घायल को बताया कार्यकर्ता, घायल बोला-मैं सपा कार्यकर्ता नहीं :



कटरिया पथराव कांड में घायल सुरेश सिंह ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर उन्हें सपा कार्यकर्ता बताया गया है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि वह कटरिया गांव के निवासी हैं और किसी पार्टी से संबंध नहीं रखते। उन्होंने आरोप लगाया कि पथराव में सपा कार्यकर्ताओं की भूमिका रही, जिससे वह घायल हुए।

दस आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

गाजीपुर। कटरिया गांव में पथराव व ईंट पत्थर चलाने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दस आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि आरोपी नंदगंज थाना के कुंवरपुर निवासी सत्या यादव उर्फ रामजन्म, करंडा कटरिया गांव निवासी लाल बाबू यादव, मोहम्मद इरफान, शाह मोहम्मद, जीवन यादव, विगनाथ यादव, सितांशु कुमार गौंड़, अनिल यादव, सत्येंद्र यादव और गजाधरपुर गांव निवासी सुभाष यादव शामिल है। जबकि शेष 36 आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इन आरोपियों के खिलाफ 7 सीएलए एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed