फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four small culverts to be built in Zamania tehsil, Rs 1.40 crore approved

Ghazipur News: जमानियां तहसील में बनेंगे चार छोटी पुलिया, 1.40 करोड़ मंजूरी

Mon, 03 Nov 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four small culverts to be built in Zamania tehsil, Rs 1.40 crore approved
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए शासन ने चार लघु सेतु (ग्रामीण पुलिया/बॉक्स कल्वर्ट) के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजनान्तर्गत लोक निर्माण विभाग (ग्रामीण) के तहत जमानियां तहसील में हाेने वाले निर्माण के लिए शासन ने 1.40 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। 30 अक्तूबर को शासन के अनु सचिव शिव कुमार की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को लिखे पत्र के अनुसार जमानियां तहसील के चार प्रमुख स्थानों पर क्षतिग्रस्त पुलियों की जगह नए बॉक्स कल्वर्ट बनाए जाएंगे। इससे ग्रामीण संपर्क मार्गों को मजबूती मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। शासन ने यह भी निर्देश दिया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल संबंधित कार्यों पर ही किया जाए और बचत धनराशि राजकोष में वापस जमा की जाए। इन सभी कार्यों का क्रियान्वयन लोक निर्माण विभाग करेगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि काम शुरू करने से पहले सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा करने के बाद ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed