फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four roads in the district will be widened, 140 villages will benefit

Ghazipur News: जिले की चार सड़कें होंगी चौड़ी, 140 गांवों को मिलेगा फायदा

Thu, 28 Nov 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four roads in the district will be widened, 140 villages will benefit
गाजीपुर। जिले की प्रमुख चार सड़कें जल्द ही चौड़ी होंगी। इससे करीब 140 गांव से अधिक की आबादी को फायदा होगा। वहीं आजमगढ़, मऊ, जौनपुर जनपद तक की यात्रा भी काफी सुगम हो जाएगी। करीब 66 करोड़ से अधिक धनराशि से जनवरी माह में कार्य शुरू होगा। बीते सितंबर माह में भेजे गए प्रस्ताव पर शासन से हरी झंडी तो मिल गई है, सिर्फ धनराशि का इंतजार है।
विज्ञापन

जगह- जगह से क्षतिग्रस्त करीब 14 किमी मनिहारी- जखनिया मार्ग पर धूल उड़ रही है। इस मार्ग से आजमगढ़ व मऊ के अलावा शादियाबाद, नंदगंज, बहरियाबाद तक आवागमन किया जाता है। जल्द ही 31 करोड़ से इस मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य होगा। इसके चौड़ा होने से करीब 40 से 45 गांव के लोग जहां लाभांवित होंगे। वहीं एक से डेढ़ लाख लोगों की यात्रा काफी सुगम होगी। सात किमी की बिहारीगंज- मौधा मार्ग करीब 10 करोड़ से चौड़ा होगा, जिससे 50 गांव के लोगों को सहूलियत होगी। यहीं नहीं इस मार्ग से सटे आजमगढ़ और जौनपुर के गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लोग आसानी से दोनों जनपदों में आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावा सुहवल-ढढनी- ताजपुर कुर्रा करीब 14 किमी का मार्ग भी चौड़ा होगा। करीब 18 करोड़ से अधिक की धनराशि इस पर खर्च की जाएगी। साथ ही जंगीपुर- आरीपुर मार्ग भी करीब 24 करोड़ की धनराशि से चौड़ा होने के साथ बनेगा। इन मार्गों के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद अब धनराशि का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले के चार सड़कों का चौड़ीकरण होना है। शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। धनराशि मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। जनवरी माह से इन मार्गों का कायाकल्प शुरू होगा।- बीएल गौतम, पीडब्लूडी एक्सइएन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed