फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four members of Mukhtar gang arrested

Ghazipur News: फोटो-मुख्तार गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Four members of Mukhtar gang arrested
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी गैंग चार सदस्यों के खिलाफ रविवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुबह पौने आठ बजे कासिमाबाद चौराहे से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया कि मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी, उनकी पत्नी और वर्तमान चेयरमैन निकहत परवीन, कमाल अहमद और ऐहतशाम को गिरफ्तार किया गया है। कासिमाबाद थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी के मुताबिक दक्खिन टोला बहादुरगंज निवासी रेयाज अहमद अंसारी का एक संगठित गिरोह है। रेयाज अहमद अंसारी सरगना है। गैंग के सदस्य मुख्तार अंसारी के नाम पर बल पूर्वक जमीन और मकान कब्जा करने के मामले में नामजद है।
विज्ञापन

----
भूमि पर कब्जा करने के मामले में नामजद है चारों
मामला 6 दिसंबर 2023 का है। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 मोहल्ला भरटोली अब्दुलपुर बहादुरगंज निवासी मरछू चौहान ने आरोप लगाया कि वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष निकहत परवीन ने उसकी पैतृक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। परिवार के सदस्य रियाज अहमद से बात किए तो वह अपने घर के अंदर बुलाकर कहा कि मुझे जानते नहीं हो, मैं मुख्तार अंसारी का साथी हूं। इसके बाद साला कमाल अहमद असलहा निकालकर धमकी देते हुए बोले कि तुम अपनी जमीन भूल जाओ और 10 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारी हत्या भी कर दूंगा। मामले में न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

---------
भय के कारण परिवार सहित कर दिया पलायन
तहरीर के मुताबिक 05 जनवरी 2024 को वादी गोपाल प्रसाद जायसवाल निवासी वार्ड नंबर 5 डंकीनगंज बहादुरगंज थाना कासिमाबाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह उसके सगे भाई बेचू प्रसाद ने संयुक्त रूप से मकान बनवाया था। बेचू प्रसाद की मृत्यु के बाद वर्ष 2021 में उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने आपसी बंटवारे के बाद अपना संपूर्ण हक व हिस्सा 81 वर्ग मीटर बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी के सगे दामाद एहतेशाम निवासी बेग निगाही शक्ती मस्जिद को बैनामा कर दिया। वह बनारस में रहने लगी। शकुंतला देवी की मृत्यु के बाद रेयाज अहमद अंसारी निवासी वार्ड नंबर 11 बहादुरगंज व उसका दामाद एहतेशाम अंसारी व अन्य दो लोग उसके घर आए और जबरदस्ती चार पहिया गाड़ी में बैठाकर लेकर चले गए। गाड़ी में रेयाज अहमद व उसके साथियों ने बताया कि शकुंतला देवी ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। इसके बाद आरोपियों ने बहादुगंज कस्बे में लाकर छोड़ दिया। गोपाल का परिवार भयभीत होकर बलिया जाकर रहने लगा। रियाज अहमद और उनका दामाद ऐहतेशाम घर में रखे गैस सिलिंडर चूल्हा, पीतल के बर्तन और अन्य सामान उठाकर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed