{"_id":"633c7c61143a8054694f572a","slug":"four-leds-installed-in-lanka-maidan-for-ram-ravana-war-ghazipur-news-vns6776230173","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-रावण युद्ध के लिए लंका मैदान में लगी चार एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-रावण युद्ध के लिए लंका मैदान में लगी चार एलईडी
विज्ञापन
असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक विजयदशमी पूरे जिले में बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर कई जगह मेले का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है।
कई स्थानों पर पिछले कई दिनों से रामलीला का मंचन चल रहा है। शहर के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 133 जगहों पर रामलीला का आयोजन किया गया है। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में रावण दहन का आयोजन बुधवार की शाम आठ बजे लंका मैदान में किया जाएगा। कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि इस अवसर पर वंदे वाणी विनायको आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों की ओर से राम-रावण युद्ध तथा रावण दहन का सजीव मंचन किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से चार एलईडी लगाई जाएगी। साथ ही यू-ट्यूब पर भी सजीव प्रसारण किया जा रहा है। लंका मैदान के चारों गेट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में 89 जगहों पर मेला का आयोजन किया गया है। मेले को लेकर दुकानदारों में उत्साह है। उनकी तरफ से खान-पान, खिलौना आदि सामग्री की दुकानों को लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
बटन दबाकर डीएम एवं एसपी करेंगे रावण को दहन
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के ओर रामलीला मंचन की प्रमुख लीला रावण दहन का आयोजन बुधवार को शाम आठ बजे लंका मैदान में होगा। इस दौरान डीएम और एसपी रिमोट का बटन दबाकर 60 फीट से बड़ा रावण का पुतला दहन करेंगे।
विज्ञापन
समिति के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि लीला मंडल के कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध एवं रावण दहन का मंचन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 60 फीट से ज्यादा बड़े विशालकाय रावण के पुतले का दहन होगा। कमेटी के संरक्षक और सह संरक्षक डीएम और एसपी बटन दबाकर आठ बजे रावण दहन करेंगे। इस बीच भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए दर्शकों के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, पुलिस और यातायात की सुरक्षा भी जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त रखी जाएगी। वहीं छह अक्टूबर को सकलेनाबाद में परंपरागत तरीके से भरत मिलाप का कार्यक्रम नियत समय से होगा।
शहर के प्रमुख मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
गाजीपुर। विजयदशमी पर्व पर शहर में आने वाली भीड़ के बीच यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। यहां तक की रोडवेज की बसें भी परिवर्तित मार्ग से ही होकर गुजरेंगी।
पुलिस प्रशासन की ओर से विजय दशमी पर्व पर यातायात के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि दुर्गापूजा, दशहरा पर्व के अवसर पर सुबह दस बजे से मूर्ति विसर्जन तक शहर में छोटे-बड़े वाहनों पर सख्ती के साथ प्रतिबंध रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी। वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। यातायात में व्यवधान उत्पन्न हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।