फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four kilometers of road was measured with a stick, and more than 700 potholes were found.

Ghazipur News: चार किमी सड़क को लठ्ठा से नापा, मिले 700 से अधिक गड्ढे

Wed, 08 Oct 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four kilometers of road was measured with a stick, and more than 700 potholes were found.
शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के पास जर्जर पड़े सड़क को नापते समाजसेवी बृजभूषण दूबे। संवाद
गाजीपुर। गाजीपुर पीजी काॅलेज से आदर्श गांव बाजार तक सड़क में बने गड्ढों को बुधवार को शहर वासियों ने लठ्ठा से नापा। इस दौरान चार किमी की सड़क में करीब 3.5 किमी की दूरी में करीब 700 से अधिक गड्ढे मिले। इसके पहले सामाजिक कार्यकर्ता एवं समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण दुबे के नेतृत्व में नगर वासियों ने पीजी काॅलेज से आदर्श बाजार तक जाने वाली जर्जर सड़क पर प्रदर्शन किया। मार्ग में जगह-जगह हो चुके गड्ढों में ने बेहया और मंदार के पौधे लगाकर राहगीरों को आगाह किया कि खतरों से जीवन को स्वयं बचाएं। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं है। ब्रज भूषण दुबे ने कहा कि सत्ता की आंखों पर चढ़े चश्मे से जर्जर सड़क दिखाई नहीं देती हैं। कचहरी, विकास भवन, जनपद न्यायालय, पुलिस अधीक्षक के अगल-बगल की सड़क जानलेवा हो गई हैं। सड़क के गड्ढों को एक सप्ताह में दुरुस्त नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जेसी तिवारी, वंशराज मौर्य, हनुमान बिंद, गुल्लू सिंह यादव, शशांक, गौरव, शौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed